JEE Advanced 2023: इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट 18 जून, 2023 को जारी करेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।
जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 04 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहला पेपर सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था। इसके साथ रिस्पॉन्स शीट 09 जून, 2023 को वेबसाइट पर उपलब्ध थी। उत्तर कुंजी 11 जून, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 12 जून, 2023 तक थी।
JEE Advanced 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक
-
सबसे पहले जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-
जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगइन विवरण दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जेईई एडवांस्ड 2023 क्वालीफाई करने वाले आवेदक अगली बार जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ( JoSAA) प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और अपनी पसंद के पाठ्यक्रम और कॉलेजों को भरना होगा। JoSAA काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X