फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2023 answer key out download at jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2023 Answer Key Out: जेईई एडवांस्ड की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 11 Jun 2023 12:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 12:22 PM IST
सार

JEE Advanced 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT गुवाहाटी) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2023) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन
JEE Advanced 2023 answer key out download at jeeadv.ac.in
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Advanced 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT गुवाहाटी) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2023) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जेईई एडवांस 2023 प्रारंभिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। 

विज्ञापन

उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड 2023 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 12 जून (शाम 5 बजे) तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।

  • जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि,मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें। 

  • जेईई एडवांस की उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

  • उत्तर कुंजी पीडीएफ को सेव करें और उसका प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन

जेईई एडवांस 2023 चार जून को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1,80,226 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षार्थियों और विशेषज्ञों के अनुसार फिजिक्स आसान, केमिस्ट्री मध्यम लेकिन गणित कठिन रहा था। जेईई एडवांस का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 18 जून को जारी होगी। जेईई एडवांस के परिणाम के बाद योग्य उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।

IIT JEE एडवांस्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) और अन्य संस्थानों में स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी गुवाहाटी) ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed