फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2022 likely to be deferred by IIT Bombay as Delay in JEE Main After Revised Schedule

JEE Advanced 2022: जेईई मेन में देरी के कारण स्थगित होगी एडवांस परीक्षा, जानें कब जारी होंगी तारीखें?

Wed, 13 Apr 2022 05:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 05:51 PM IST
सार

JEE Advanced 2022 Revised Schedule :  जेईई एडवांस परीक्षा इस साल रविवार, तीन जुलाई को आयोजित की जानी निर्धारित है। लेकिन अब इसका आयोजन संभव नहीं है। क्योंकि, एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा को जून और जुलाई के लिए स्थगित कर दिया है।  

विज्ञापन
JEE Advanced 2022 likely to be deferred by IIT Bombay as Delay in JEE Main After Revised Schedule
JEE MAIN Advanced 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delay in JEE Advanced 2022 Revised Schedule: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई एडवांस 2022 की तारीखों को आगे खिसकाया जाएगा। इस संबंध में आईआईटी बॉम्बे की ओर से शीघ्र ही घोषणा कर करने की संभावना है।

विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा इस साल रविवार, तीन जुलाई को आयोजित की जानी निर्धारित है। लेकिन अब इसका आयोजन संभव नहीं है। क्योंकि, एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा को जून और जुलाई के लिए स्थगित कर दिया है।  

विज्ञापन

जेईई एडवांस की तारीखों में यहां फंस रहा है पेच

जेईई मेन के दोनों चरणों की परीक्षाओं के पूरी तरह से निपटने और एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट, स्कोर रैंक जारी होने तक जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन करना मुमकिन नहीं है। इसका कारण यह है कि जेईई एडवांस परीक्षा सिर्फ वही, दे सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन परीक्षा में शीर्ष 2,50,000 रैंक में जगह बनाई होगी।

इसलिए, आईआईटी बॉम्बे को अब जेईई एडवांस परीक्षा की तारीखों में संशोधन कर नया शेड्यूल जल्द जारी करना होगा।  
 

जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षाएं  21 से 30 जुलाई तक होंगी

अभी आईआईटी जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई एडवांस की तारीखें बदल दी जाएंगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे बहुत जल्द जेईई एडवांस 2022 के लिए नई तारीख की घोषणा करेगा। घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर किए जाने की उम्मीद है।

इससे पहले, जेईई मेन 2022 पहले चरण-1 और चरण-2 की परीक्षाएं अप्रैल और मई में आयोजित होने वाला था। नए शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन 2022 सेशन-1 की परीक्षाएं 20-29 जून तक होंगी। जबकि दूसरा चरण 21-30 जुलाई तक चलेगा। इसलिए, पिछले रुझानों को ध्यान में रखते हुए, जेईई एडवांस की तारीख अगस्त, 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह के लिए होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed