फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2022 JEE Advanced 2022 schedule released on jeeadv.ac.in exam is on 3 july 

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 का शेड्यूल जारी हुआ, इस तारीख को होगी परीक्षा

Thu, 24 Feb 2022 11:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 11:09 PM IST
सार

JEE Advanced 2022: जो भी छात्र जेईई मेन (JEE MAIN) परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
JEE Advanced 2022 JEE Advanced 2022 schedule released on jeeadv.ac.in exam is on 3 july 
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया गया है। छात्र चाहे तो यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


JEE Advanced 2022: कौन हो सकते हैं शामिल?
जो भी छात्र जेईई मेन (JEE MAIN) परीक्षा में सफल होंगे और 2,50,000 के भीतर रैंक प्राप्त करेंगे, उन्हें जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ही होगी। इस भर्ती के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। इसलिए छात्र आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन


JEE Advanced 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

1. पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 8 जून, 2022
2. पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 14 जून, 2022  को शाम 5 बजे तक।
3. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 15 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक।
4. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 27 जून, 2022
5. जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा की तारीख- 3 जुलाई, 2022
6. परीक्षा का परिणाम जारी होने की तारीख- 18 जुलाई, 2022

JEE Advanced 2022: आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
जो भी छात्र जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में इंजीनियरिंग के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा के शेड्यूल के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता आदि की सूचना भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जेईई एडवांस 2022 परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


JEE Advanced 2022: आवेदन शुल्क 
जेईई एडवांस 2022 के पंजीकरण के लिए भारतीय छात्रों को 2800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed