फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2020: things to keep in mind, guidelines, dress code, list of important things to carry

JEE Advanced 2020: परीक्षा में जाने से पहले इन बातों का रखना होगा खास ध्यान, लें पूरी जानकारी

Thu, 24 Sep 2020 12:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 24 Sep 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2020: things to keep in mind, guidelines, dress code, list of important things to carry

JEE Advanced 2020 Guidelines: देश के सभी आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा जेईई एडवांस्ड 27 सितंबर, 2020 को आयोजित होने जा रही है। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए देशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक होगा। परीक्षा होने में मात्र 3 दिन का समय शेष है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के समय निम्नलिखित नियमों का पालन अवश्य करें।

विज्ञापन

 

  • छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बड़े बटन वाला कोई भी कपड़ा न पहनकर परीक्षा में न जाएं।
  • चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज आदि पहनकर न जाएं, ऐसे में उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • विज्ञापन
  • स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

  • परीक्षार्थियों को रफ वर्क के लिए राइटिंग पैड परीक्षा के समय अंदर ही दिए जाएंगे, अपने न ले जाएं।
  • प्रतिभागियों को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • अपना सेनेटाइजर ले जाना न भूलें।

JEE Advanced 2020 परीक्षाकिस समय पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षा के समय परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की  भीड़ इकठ्ठा न हो इसलिए उन्हें अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा। सभी छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, इसके लिए 7 बजे से रिपोर्टिंग शुरू हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले परीक्षार्थी कम्प्यूटर में लॉगइन कर जरूरी निर्देशों को पढ़ सकेंगे।

मालूम हो कि JEE Advanced 2020 परीक्षा के लिए योग्य छात्रों में से सिर्फ 64 फीसदी छात्रों ने ही आवेदन किया है। जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं लेकिन इस बार सिर्फ 1.60 लाख छात्रों ने ही आवेदन किया है। इस बार जेईई एडवांस 2020 की परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली की तरफ से हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां, आज आवेदन करने का आखिरी मौका

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed