JEE Advanced 2020: परीक्षा में जाने से पहले इन बातों का रखना होगा खास ध्यान, लें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JEE Advanced 2020 Guidelines: देश के सभी आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा जेईई एडवांस्ड 27 सितंबर, 2020 को आयोजित होने जा रही है। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए देशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक होगा। परीक्षा होने में मात्र 3 दिन का समय शेष है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के समय निम्नलिखित नियमों का पालन अवश्य करें।
- छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बड़े बटन वाला कोई भी कपड़ा न पहनकर परीक्षा में न जाएं।
- चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज आदि पहनकर न जाएं, ऐसे में उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षार्थियों को रफ वर्क के लिए राइटिंग पैड परीक्षा के समय अंदर ही दिए जाएंगे, अपने न ले जाएं।
- प्रतिभागियों को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- अपना सेनेटाइजर ले जाना न भूलें।
JEE Advanced 2020 परीक्षा: किस समय पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षा के समय परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ इकठ्ठा न हो इसलिए उन्हें अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा। सभी छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, इसके लिए 7 बजे से रिपोर्टिंग शुरू हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले परीक्षार्थी कम्प्यूटर में लॉगइन कर जरूरी निर्देशों को पढ़ सकेंगे।
मालूम हो कि JEE Advanced 2020 परीक्षा के लिए योग्य छात्रों में से सिर्फ 64 फीसदी छात्रों ने ही आवेदन किया है। जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं लेकिन इस बार सिर्फ 1.60 लाख छात्रों ने ही आवेदन किया है। इस बार जेईई एडवांस 2020 की परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली की तरफ से हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां, आज आवेदन करने का आखिरी मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X