{"_id":"5e855be18ebc3e6fd63f4b4e","slug":"jee-advanced-2020-exam-postponed-due-to-lockdown-new-dates-will-be-announced-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"covie-19: लॉकडाउन के चलते स्थगित हुई जेईई-एडवांस्ड 2020 परीक्षा, जल्द होगा नई तिथियों का ऐलान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
covie-19: लॉकडाउन के चलते स्थगित हुई जेईई-एडवांस्ड 2020 परीक्षा, जल्द होगा नई तिथियों का ऐलान
Thu, 02 Apr 2020 09:01 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से परीक्षाओं को स्थगित करने का दौर जारी है। इस बार भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक आईआईटी की प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया है। इस परीक्षा का आयोजन दिल्ली आईआईटी के द्वारा किया जा रहा है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE-Advanced) 2020 को स्थगित करने की जानकारी दिल्ली आईआईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी। इस परीक्षा का आयोजन 17 मई, 2020 को होना था।
विज्ञापन
#IITDelhi, the organizing institute for Joint Entrance Examination (JEE-Advanced) 2020, has postponed the entrance examination that was scheduled to be held on May 17, 2020.
— IIT Delhi (@iitdelhi) April 1, 2020विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देशभर के 23 आईआईटी स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई- एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आईआईटी में इंजीनियरिंग, विज्ञान या आर्किटेक्चर में स्नातक आदि पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संस्थान के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी से पैदा हुई विषम परिस्थितियों के बीच भी प्लेसमेंट प्रभावित न हो इसके लिए एचआरडी मंत्रालय ने सभी आईआईटी को कार्यबल गठित करने का निर्देश दिया है । साथ ही मंत्रालय ने आईआईटी से कहा है कि कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यबल में मनोचिकित्सकों को भी शामिल किया जाए।
कमेंट
कमेंट X