Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023: जम्मू-कश्मीर नीट यूजी काउंसलिंग की तिथि घोषित, ऐसे करें आवेदन
Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने जम्मू और कश्मीर में NEET UG काउंसलिंग 2023 की तिथियां जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने जम्मू और कश्मीर में NEET UG काउंसलिंग 2023 की तिथियां जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, नीट यूजी पास करने वाले उम्मीदवार 19 जुलाई से 23 जुलाई, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
-
नीट यूजी 2023 स्कोरकार्ड
-
कक्षा 12 की मार्कशीट
-
कक्षा 10 की मार्कशीट
-
जन्मतिथि प्रमाण पत्र
-
श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का अधिवास प्रमाण पत्र (केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित उम्मीदवारों के संबंध में एसटी श्रेणी प्रमाण पत्र)
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड सभी उम्मीदवारों की अंतरिम यूटी मेरिट सूची (पीयूटीएमएल) को अधिसूचित करेगा, जिसका उपयोग उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग (वरीयताओं को भरने) के लिए किया जाएगा, जिसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। चूंकि व्यावसायिक कॉलेजों में प्रवेश समयबद्ध है, इसलिए उम्मीदवारों को पंजीकरण की अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उम्मीदवारों के हित के लिए हानिकारक हो सकता है। ।
कमेंट
कमेंट X