फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia to adopt UGC guidelines on academic calender, offline exams from July 1

जामिया विश्वविद्यालय में एक जुलाई से होंगी परीक्षाएं, अगस्त में शुरू होगा नया अकादमिक सत्र

Fri, 08 May 2020 02:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 08 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Jamia to adopt UGC guidelines on academic calender, offline exams from July 1
जामिया - फोटो : FILE PHOTO

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने यूजीसी द्वारा अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं पर जारी दिशानिर्देशों को अपनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय ने गुरुवार को दी। विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसलिंग की बैठक में यह फैसला लिया गया है। यह बैठक गूगल मीट के जरिए हुई थी जिसमें विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर नजमा अख्तर के साथ ही काउंसिल के दूसरे सदस्यों ने भाग लिया था। इसी बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देशों को अपनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


एक जुलाई से होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने 1 से 31 जुलाई के बीच अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बैठक में कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर, रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी (आईपीएस) और परिषद के अन्य सदस्यों ने लिया। इस बैठक में कोविड -19 की वजह से विश्वविद्यालय शिक्षा में व्यवधान और बड़े बदलावों के बारे चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं 31 मई  तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन


इससे पहले विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाओं को 30 अप्रैल तक समाप्त करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। इसके साथ ही असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय ने सभी शिक्षकों से 15 जून तक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की वेबसाइट पर आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने का निवेदन किया है। विश्वविद्यालय में एक अगस्त से नियमित छात्रों के लिए फिर से खुल जाएगा और नियमित कक्षाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed