{"_id":"65ef00d0fa21d48edb0f06e4","slug":"jamia-millia-rca-2024-registration-starts-for-upsc-free-coaching-this-is-how-you-can-apply-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Free Coaching: जामिया में यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC Free Coaching: जामिया में यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Mon, 11 Mar 2024 06:32 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:32 PM IST
सार
Jamia Millia RCA 2024: जामिया मिलिया इस्लामिया ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग सुविधा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 मार्च, 2024 से आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jamia RCA : UPSC CSE Free Coaching
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jamia Millia RCA 2024: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) सेंटर फॉर कोचिंग एवं करियर प्लानिंग में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की फ्री में कोचिंग करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए जामिया के फ्री कोचिंग प्रोग्राम में अल्पसंख्यक, एससी/एसटी और महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार 18 मार्च 2024 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन फोर्म को जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग सुविधा को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिल्ली, , श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु और मलप्पुरम में किया जाएगा।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है, वे RCA प्रवेश परीक्षा मे शामिल हो सकते हैं। लिखित परीक्षा में जनरल स्टडीज (ऑब्जेक्टिव टाइप) और एस्से राइटिंग शामिल होगी। प्रश्न पत्र को सोल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। जिसमें जनरल स्टडीज (ऑब्जेक्टिव टाइप) के लिए 2 घंटे और एस्से राइटिंग के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
जामिया मिल्लिया कोचिंग में उम्मीदवारों को हॉस्टल की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को हर महीने हॉस्टल मेंटेनेंस चार्ज के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X