कोलकाता: जादवपुर यूनिवर्सिटी मामले में क्रिकेटर सौरव गांगुली का बयान, ये पढ़ाई की जगह है, सख्त कानून की जरूरत
Jadavpur University: जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत मामले पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि "ये पढ़ाई की जगहें हैं। पढ़िए इस मामले पर क्या और कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jadavpur University Student Death Case: जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत मामले पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि "ये पढ़ाई की जगहें हैं। हमें बहुत सख्त होना होगा। साथ ही सख्त कानून की जरूरत है। हमारा इसी पर मुख्य फोकस होना चाहिए।" अलीपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र हत्या मामले में शनिवार को अदालत में पेश किए गए तीन लोगों को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) ने 17 वर्षीय स्नातक छात्र की कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न के कारण उसकी मृत्यु के बारे में कई प्रश्नों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। रजिस्ट्रार स्नेहमंजू बसु ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि विश्वविद्यालय ने गुरुवार सुबह 12 बजे की समय सीमा से पहले दस्तावेजी सबूतों के साथ छात्र की कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न के संबंध में सवालों के जवाब देते हुए एक विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट भेजी।
#WATCH | Kolkata: On the Jadavpur University student death case, former Indian cricket team captain Sourav Ganguly says, "These are places for studying. Has to be very strict. They need strict laws...That should be the main focus." pic.twitter.com/G1d1t4hrNe
— ANI (@ANI) August 18, 2023
बसु ने कहा, "रैगिंग की बुराई को रोकने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा उठाए जा रहे सक्रिय कदमों के बारे में हमारी रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है, जैसा कि यूजीसी ने मांगा था। उन्होंने इसे प्राप्त होने की बात स्वीकार की है।" बसु ने कहा कि एक और कार्रवाई रिपोर्ट जल्द ही यूजीसी को भेजी जाएगी और जनता को अवगत कराया जाएगा।
परिसर को 'राष्ट्र-विरोधी तत्वों' से छुटकारा मिले: भाजपा के सुवेंदु अधिकारी
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर को राष्ट्र-विरोधी तत्वों से मुक्त करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वे शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से विधानसभा में घटना पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ हैं और वे जिस भी तरीके से चाहेंगे, उनकी मदद करेंगे। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन राज्य प्रशासन जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।
बता दें कि 09 अगस्त को परिसर के पास लड़कों के छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ रैगिंग की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कमेंट
कमेंट X