Jharkhand 10th,12th Exam 2024: झारखंड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियां जारी, यहां देखें एग्जाम डेट्स
JAC Board Exam 2024: झारखंड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड परीक्षा की विस्तृत डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jharkhand 10th,12th Board Exam 2024: झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2024 जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.jac.jharhand.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं।
Jharkhand Board Exam परीक्षा विवरण
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जेएसी झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 06 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 06 फरवरी को आईआईटी और अन्य व्यावसायिक विषयों के साथ शुरू होगी, उसके बाद अगले दिन वाणिज्य और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। कक्षा 10वीं की झारखंड बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी, 2024 को अंग्रेजी के पेपर के साथ समाप्त होगी
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 06 फरवरी को व्यावसायिक विषय के पेपर के साथ शुरू होंगी और 26 फरवरी, 2024 को राजनीति विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा तिथि पत्र पीडीएफ के रूप में जारी किए गए हैं।
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 था। कुल 427,294 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 407559 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
कमेंट
कमेंट X