{"_id":"6835812b4e3b7b481c0e4818","slug":"jac-jharkhand-12th-result-2025-students-await-results-after-matric-here-s-how-to-check-online-marksheet-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JAC Jharkhand 12th Result 2025: दसवीं के बाद अब 12वीं के नतीजों का इंतजार; इन स्टेप्स से देख सकेंगे रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JAC Jharkhand 12th Result 2025: दसवीं के बाद अब 12वीं के नतीजों का इंतजार; इन स्टेप्स से देख सकेंगे रिजल्ट
Tue, 27 May 2025 03:05 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 27 May 2025 03:05 PM IST
सार
Jharkhand Board 12th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। अब 12वीं के छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। ताजा अपडेट के अनुसार, कक्षा 12वीं के परिणाम की तैयारियां भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक बोर्ड) ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 27 मई को दोपहर 12:20 बजे जारी किया गया। अब छात्र-छात्राएं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस साल 11 फरवरी 2025 से चार मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए छात्र झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर सबसे पहले देख सकते है।
विज्ञापन
झारखंड बोर्ज कक्षा 10वीं में हजारीबाग की गीतांजलि ने पूरे राज्य में टॉप करते हुए रैंक 1 हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं और उनका प्रतिशत 98.6% रहा है। यहां पढ़ें 10वीं के नतीजों का विवरण...
विज्ञापन
91.71% विद्यार्थी ने पास की 10वीं परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 4,33,944 छात्रों ने भाग लिया। इस बार बोर्ड ने कुल मिलाकर 91.71% पास प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 2,02,140 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि द्वितीय श्रेणी में 1,57,294 और तृतीय श्रेणी में 17,521 छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड बोर्ज कक्षा 10वीं में हजारीबाग की गीतांजलि ने पूरे राज्य में टॉप करते हुए रैंक 1 हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं और उनका प्रतिशत 98.6% रहा है। यहां पढ़ें 10वीं के नतीजों का विवरण...
इंटर के परिणाम भी जल्द होंगे घोषित
10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं। अब छात्र और अभिभावक बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम घोषित किया जाएगा।यह भी पढ़ें- झारखंड में अगले साल कब होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं? यहां जानें
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: चेक करने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर JAC 12th Exam Result 2025 या Intermediate Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपके एडमिट कार्ड पर दिए गए Roll Code और Roll Number को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X