झारखंड में अगले साल कब होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं? यहां जानें झारखंड बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 91.71% छात्रों को मैट्रिक परीक्षा में सफलता मिली है इंदिरा गांधी हाईस्कूल की गीतांजलि ने 98.60% अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी करने के साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया है कि अगले वर्ष (2026 में) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कब किया जाएगा शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि अगले साल (2026 में) मैट्रिक परीक्षा का आयोजन फरवरी के दूसरे सप्ताह तक किया जाएगा वहीं, इंटर की परीक्षा का आयोजन फरवरी के तीसरे सप्ताह तक किया जाएगा परीक्षा समाप्त होने के बाद 31 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा .