फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC 10th Result 2025: Gitanjali from Hazaribagh Tops with 98.6%, List of Top Scorers Released

JAC 10th Result 2025: गीतांजलि बनीं नंबर 1, टॉप तीन में बेटियों का दबदबा; यहां देखें सभी टॉपर्स की लिस्ट

Tue, 27 May 2025 01:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 27 May 2025 01:20 PM IST
सार

JAC 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट डिजिटल लॉकर के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर आसानी से अपने अंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
JAC 10th Result 2025: Gitanjali from Hazaribagh Tops with 98.6%, List of Top Scorers Released
JAC 10th Result Toppers 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JAC 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। हजारीबाग की गीतांजलि ने 98.6% अंकों के साथ पूरे राज्य में रैंक 1 हासिल किया है। टॉप 3 में अधिकतर स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा।

विज्ञापन


झारखंड बोर्ज कक्षा 10वीं में हजारीबाग की गीतांजलि ने पूरे राज्य में टॉप करते हुए रैंक 1 हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं और उनका प्रतिशत 98.6% रहा है। वहीं, 98.20% अंकों के साथ ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी और अमर कुमार ने रैंक 2 साझा किया है। रैंक 3 पर शिवानी कुमारी और विकाश प्रमाणिक रहे, जिन्हें 97.80% अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन

देखें टॉप-5 की टॉपर लिस्ट

रैंक छात्र का नाम कुल अंक प्रतिशत (%)
1 गीतांजलि 493 98.60%
2 ऋतु कुमारी 491 98.20%
2 अमृता गुप्ता 491 98.20%
2 पूजा कुमारी 491 98.20%
2 अमर कुमार 491 98.20%
3 शिवानी कुमारी 489 97.80%
3 विकास प्रामाणिक 489 97.80%
4 श्रेया कुमारी 488 97.60%
4 साक्षी कुमारी 488 97.60%
5 सुभम कुमार पात्रा 487 97.40%
5 तहरीन फातमा 487 97.40%
5 भूमिका मिश्रा 487 97.40%
5 वर्षा कुमारी 487 97.40%
5 तनिष्का कुमारी 487 97.40%
5 कोमल कुमारी 487 97.40%

इन जिलों का रहा बेहतर प्रदर्शन

झारखंड के कई जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज शीर्ष पर रहे।

पिछले साल इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

इस वर्ष झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। इस बार 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि पिछले साल 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
 

91.71% विद्यार्थी ने की परीक्षा पास

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 4,33,944 छात्रों ने भाग लिया। इस बार बोर्ड ने कुल मिलाकर 91.71% पास प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 2,02,140 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि द्वितीय श्रेणी में 1,57,294 और तृतीय श्रेणी में 17,521 छात्र पास हुए हैं। 

 
श्रेणी विद्यार्थी संख्या
कुल विद्यार्थी 4,33,944
पास प्रतिशत 91.71%
प्रथम श्रेणी 2,02,140
द्वितीय श्रेणी 1,57,294
तृतीय श्रेणी 17,521

इस साल बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित कीं। झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई, जबकि 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गईं।

JAC Jharkhand Board Result 2025 Check: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • पहले आप झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • अब 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब छात्र अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed