{"_id":"6add93e854aa834bed076a95","slug":"up-teacher-recruitment-2026-over-17000-vacancies-tet-deadline-and-b-ed-eligibility-explained-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीजीटी भर्ती को लेकर क्या फैल रही हैं अफवाहें? आयोग ने छात्रों से की खास अपील, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी: टीजीटी भर्ती को लेकर क्या फैल रही हैं अफवाहें? आयोग ने छात्रों से की खास अपील, जानें पूरा मामला
Sun, 25 Oct 2026 11:00 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:00 AM IST
सार
यूपी के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 30 जून 2027 तक टीईटी पास कर प्रमाणपत्र देना होगा। टीजीटी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा को लेकर भी जानकारी दी गई है। जानें बीएड की योग्यता और भर्ती से जुड़े जरूरी नियम।
विज्ञापन
UP Teacher Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 17 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अफवाहों और भ्रामक प्रचार पर ध्यान न देने तथा परीक्षा की तैयारी पर फोकस करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि कुछ लोग भर्ती प्रक्रिया को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी के बहकावे में आने के बजाय आधिकारिक विज्ञापन, शासनादेश और निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर ही अपनी तैयारी करनी चाहिए।
विभाग के अनुसार, शिक्षा चयन आयोग की ओर से 17 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसका उद्देश्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करना और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों और शिक्षक पदों के लिए लागू शैक्षिक अर्हताओं के अनुरूप संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, शिक्षा चयन आयोग की ओर से 17 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसका उद्देश्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करना और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों और शिक्षक पदों के लिए लागू शैक्षिक अर्हताओं के अनुरूप संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून 2027 तक टीईटी उत्तीर्ण करने का अवसर
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पहली बार संबंधित भर्ती की अर्हता में शामिल किए जाने के मद्देनजर शासन के निर्देश पर शिक्षा चयन आयोग के विज्ञापन में विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून 2027 तक टीईटी उत्तीर्ण कर अपना प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। विभाग ने यह भी बताया कि शासन की ओर से आयोग को टीईटी की एक और परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करने का अवसर उपलब्ध कराना है। विभाग ने अभ्यर्थियों से इस प्रावधान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से बचने और आधिकारिक निर्देशों के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X