जेएसी झारखंड 10वीं बोर्ड 2021: बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 29 जुलाई 2021 को कक्षा दसवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेएसी के अध्यक्ष अरबिंद प्रसाद सिंह गुरुवार को दोपहर 3 बजे परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2021: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2: परिणाम की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
चरण 4: विवरण दर्ज कर लॉग-इन करें।
चरण 5: स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कोरोना की वजह से रद्द की गई परीक्षा
बता दें कि झारखंड सरकार ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों और छात्रों व अभिभावकों की मांग को देखते हुए, मैंने झारखंड परीक्षा परिषद द्वारा इस सत्र के लिए आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।
ऐसा रहा पिछले वर्ष का परिणाम
2020 में कुल 3,85,144 छात्र अपनी मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें से 2,88,928 ने इसे पास किया था। पिछले साल, कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.01 फीसद रहा जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक था।
कमेंट
कमेंट X