फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Compartment Exam 2023 Registration begins apply at jac.jharkhand.gov.in

JAC Compartment Exam 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 01 Jul 2023 03:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

JAC Compartment Exam 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जेएसी कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
JAC Compartment Exam 2023 Registration begins apply at jac.jharkhand.gov.in
JAC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JAC Compartment Exam 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जेएसी कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023 तक है। छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 07 जुलाई तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 06 जुलाई से 08 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भी भर सकते हैं और शुल्क बैंक चालान के माध्यम से 10 जुलाई 2023 तक जमा कर सकते हैं।जो छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक हासिल करने में असफल रहे हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम क्रमशः 23 मई और 30 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 प्रतिशत है और कुल 4,07,559 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.44 प्रतिशत है। इस वर्ष कुल 60,134 छात्रों ने जेएसी कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed