{"_id":"683450e1102818f99c0a61c9","slug":"jac-board-result-2025-jharkhand-class-10th-results-to-be-declared-tomorrow-check-timing-and-details-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इतने बजे से कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इतने बजे से कर सकेंगे चेक
Mon, 26 May 2025 05:00 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 26 May 2025 05:00 PM IST
सार
Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को दोपहर 12:20 बजे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 का प्रकाशन कल, 27 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे किया जाएगा।
रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन द्वारा की जाएगी। यह कार्यक्रम झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा तय समयानुसार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन द्वारा की जाएगी। यह कार्यक्रम झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा तय समयानुसार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी विषयों में अलग-अगल न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
JAC Board Result 2025: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक
झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को जारी करेगा। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X