JAC Board Result 2025: आज दोपहर 12 बजे के बाद जारी होगा झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 27 मई को दोपहर 12:20 बजे जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है कि झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट...
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन होंगे, जो 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। उनके साथ स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव और JAC के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। परिणाम की घोषणा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के तय शेड्यूल के अनुसार की जाएगी।
Jharkhand Board 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया था। इस वर्ष कुल 4,33,89 छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।
पिछले साल 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित हुआ था और उस समय 90.39% छात्र पास हुए थे। इस वर्ष भी छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे।
JAC Board Result 2025: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक
झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को जारी करेगा। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X