फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Board Result 2025: Jharkhand Class 10th Result to Be Declared Today at jacresults.com; Know How to Check

JAC Board Result 2025: आज दोपहर 12 बजे के बाद जारी होगा झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Tue, 27 May 2025 07:34 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 27 May 2025 07:34 AM IST
सार

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 27 मई को दोपहर 12:20 बजे जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
JAC Board Result 2025: Jharkhand Class 10th Result to Be Declared Today at jacresults.com; Know How to Check
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है कि झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट...

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन होंगे, जो 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। उनके साथ स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव और JAC के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। परिणाम की घोषणा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के तय शेड्यूल के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन

Jharkhand Board 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा?

झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया था। इस वर्ष कुल 4,33,89 छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित हुआ था और उस समय 90.39% छात्र पास हुए थे। इस वर्ष भी छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे।

JAC Board Result 2025: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक

झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को जारी करेगा। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed