फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Board 2025: Jharkhand Board 10th-12th exams postponed due to Shab-e-Barat, know when exam will be held now

JAC Board 2025: शब-ए-बारात के कारण झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

Fri, 14 Feb 2025 12:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

JAC Board 2025: झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जो 14 फरवरी को निर्धारित थीं, अब स्थगित कर दी गई हैं। शब-ए-बारात के कारण यह परीक्षाएं 4 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
JAC Board 2025: Jharkhand Board 10th-12th exams postponed due to Shab-e-Barat, know when exam will be held now
JAC Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड में 14 फरवरी को आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने यह घोषणा की है कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा शब-ए-बारात के अवसर पर अवकाश की अधिसूचना जारी की गई है, जिसके कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन


10वीं क्लास के लिए क्षेत्रीय भाषा-खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शुक्रवार के लिए निर्धारित की गई थीं जबकि 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी।

विज्ञापन

4 मार्च को होगी परीक्षा

झारखंड के सभी स्कूलों में 14 फरवरी को छुट्टी घोषित की गई है। परीक्षा के लिए नई तिथि 4 मार्च 2025 निर्धारित की गई है, जबकि पहले यह परीक्षा 3 मार्च को समाप्त होनी थी। अब, 4 मार्च को ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पूरी होगी। हाई स्कूल की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1:00 बजे तक होगी। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

झारखंड बोर्ड एग्जाम 2025 के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 4.33 लाख 10वीं के और 3.51 लाख 12वीं के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व्यवस्था की गई है। टीचर्स को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed