JAC 2023 Counselling: डीटीयू, NSUT,ट्रिपलआईटी दिल्ली की 6372 सीटों पर प्रवेश, 25 जून तक रजिस्ट्रेशन-चॉइस
JAC 2023 Counselling: देश के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी के साथ-साथ कई ऐसे अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए इच्छुक रहते हैं। इन संस्थानों में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC 2023 Counselling: देश के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी के साथ-साथ कई ऐसे अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए इच्छुक रहते हैं। इन शीर्ष संस्थानों में दिल्ली टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) ट्रिपलआईटी दिल्ली, आईजीटीयूडब्ल्यू एवं डीकेइयू संस्थान शामिल हैं। जेएसी काउंसलिंग में इन पांचों संस्थानों की कुल 6372 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाई जा रही है, जिसमें डीटीयू की 2515, एनएसयूटी की 2197, ट्रिपलआईटी दिल्ली की 498, आईजीडीटीयूडब्ल्यू की 967 और डीकेइयू की 489 सीटें शामिल हैं।
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि दिल्ली के इन शीर्ष संस्थानों में जेईई मेन की एआईआर के आधार पर प्रवेश मिलता है। साथ ही इन संस्थानों में 85 प्रतिशत सीटें उन विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं, जिनकी 12वीं दिल्ली से है तथा शेष 15 प्रतिशत सीटें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से 12वीं पास करने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए होती है। इन संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून तक है।
विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्ट्रेशन फीस भरकर उपरोक्त पांचों संस्थानों की ब्रांचों कोअपनी प्रमिक्ता के घटते क्रम में भरकर उसे लॉक करना होगा। प्रथम राउंड का सीट आवंटन 28 जून को किया जाएगा। सम्पूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया 5 राउंड में करवाई जा रही है। काउंसलिंग में विद्यार्थियों को प्रत्येक राउंड के सीट आवंटन के बाद दोबारा अपनी भरी हुई कॉलेज चॉइस को बदलने का विकल्प दिया जायेगा। पांच राउंड के बाद स्पॉट राउंड तक यह काउंसलिंग चार अगस्त तक चलने वाली है और उसके बाद बची हुई सीटों के लिए स्पॉट राउंड करवाया जायेगा।
कमेंट
कमेंट X