ITI Exams 2021: चार जनवरी से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं, इन नियमों का सख्ती से करना होगा पालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की परीक्षाएं 04 जनवरी, 2021 से शुरू हो रही हैं। इस दौरान एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम की फाइनल परीक्षाएं भी होंगी। करीब 700 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। एनएच-4 स्थित आईटीआई के परीक्षा केंद्र में यह ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। यहां एक हॉल में कोविड नियमों का पालन करते हुए कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। इससे तय होगा कि एक दिन में कितने छात्र परीक्षा दे सकेंगे। फिर इसी के आधार परीक्षा कार्यक्रम तय किया जाएगा। आईटीआई में अब वार्षिक प्रणाली से परीक्षाएं ली जाएंगी। कोरोना के कारण परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकी है।
इन नियमों का करना होगा सख्ती से पालन
आईटीआई प्रशासन का दावा है कि परीक्षा केंद्र पर कोविड नियमों की सख्ती से पालन किया जाएगा। परीक्षा हॉल में कंप्यूटर एक-दूसरे से सात फुट की दूरी पर लगाए जा रहे हैं। सभी छात्र मास्क उपयोग करेंगे। परीक्षा केंद्र पर सेनेटाइजर और स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा छात्र या कर्मचारी मोबाइल के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और सभी छात्र परीक्षा संबंधी सामग्री अपने साथ लेकर आएंगे।
LIVE JOB NEWS: Sarkari Naukri LIVE 2020: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के ढेरों मौके, आज ही कर लें आवेदन
रोजगार की गारंटी - इस बार आईटीआई में करीब 40 फीसदी तक सीट खाली हैं, जबकि विशेषज्ञों के मुताबिक आईटीआई किसी भी युवा के लिए भविष्य ही राह आसान कर सकती है। दो वर्ष का किसी भी ट्रेड में कोर्स करने पर डिप्लोमा के दूसरे साल में सीधे दाखिला मिल जाता है। इसके बाद बी-टेक भी आसानी हो जाती है, जबकि सीधे इंजीनियरिंग करने में कंप्टीशन अधिक है। लड़कियों को आईटीआई बेहतर मौके देती है। उनके लिए तीस फीसदी सीट आरक्षित हैं।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X