ITI दिल्ली की रैंक लिस्ट जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) दिल्ली की संभावित रैंक लिस्ट जारी की जा चुकी है। यह लिस्ट आईटीआई एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसे डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन, दिल्ली एनसीटी गवर्नमेंट द्वारा गुरुवार, 10 जुलाई 2019 को जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी रैंक लिस्ट देख सकते हैं।
अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेजों में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नए शेड्यूल के अनुसार, वे 11 और 12 जुलाई 2019 को जरूरी सुधार कर पाएंगे। इसके अलावा वे इस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल रैंक लिस्ट 16 जुलाई 2019 को जारी की जाएगी। इसके बाद पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 22 जुलाई 2019 को घोषित किया जाएगा।
ऐसे देखें रैंक लिस्ट
- आईटीआई एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर टेंटेटिव रैंक 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां टेंटेटिव रैंक से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रैंक लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट संभालकर रख लें।
ITI एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से ITI दिल्ली की रैंक लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। (10वीं की रैंक के अनुसार)
डायरेक्ट लिंक से ITI दिल्ली की रैंक लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। (रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार)
कमेंट
कमेंट X