Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ISRO IIRS Online Course 2026 Apply for Remote Sensing and GIS Training by November 15

एजुकेशन अलर्ट: इसरो के आईआईआरएस संस्थान में ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से चलेंगी कक्षाएं; जानें प्रक्रिया

Tue, 10 Nov 2026 02:04 PM IST
शिवम तिवारी मीनाक्षी पाठक, कॅरिअर सलाहकार
मीनाक्षी पाठक, कॅरिअर सलाहकार Published by: शिवम तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 02:04 PM IST
सार

इसरो के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून ने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के इस्तेमाल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स 16 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 70 प्रतिशत उपस्थिति और ऑनलाइन परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक पाने वालों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र मिलेगा।
 

विज्ञापन
ISRO IIRS Online Course 2026 Apply for Remote Sensing and GIS Training by November 15
ISRO IIRS Online Course - फोटो : AI Generated

विस्तार

यदि आप रिमोट सेंसिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) की मदद से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन से जुड़ी तकनीकों को समझना चाहते हैं, तो आपके लिए भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से एक उपयोगी ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतर्गत आने वाले इस संस्थान के कार्यक्रम का नाम 'आरएस एंड जीआईएस एप्लीकेशन इन नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट' है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 27 नवंबर, 2026 तक आयोजित होगा।

विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों का अध्ययन

आज के समय में जल, भूमि, वन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं उचित प्रबंधन एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। ऐसे में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस जैसी तकनीकें संसाधनों की स्थिति का

विज्ञापन

आकलन करने, उनमें होने वाले बदलावों की निगरानी करने और बेहतर योजनाएं तैयार करने में मददगार साबित होती हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में उनकी भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी पढ़ाई

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से लाइव और इंटरैक्टिव सत्रों के जरिये संचालित किया जाएगा। प्रतिभागियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं में शामिल होना होगा। सभी लाइव सत्र 24 घंटे के भीतर ई-क्लास प्लेटफॉर्म पर दोबारा देखने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके अलावा, प्रतिभागी प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर अपने प्रश्न ई-क्लास के चैट बॉक्स के माध्यम से भी पूछ सकते हैं। चयनित प्रश्नों पर सत्र के अंत में चर्चा की जाएगी।

उपस्थिति और प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए कम से कम 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। इतनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रतिभागी ही ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा का कार्यक्रम आईआईआरएस-इसरो की ओर से घोषित किया जाएगा। परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को इसरो की ओर से प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिक्रिया भी प्रस्तुत करनी होगी। इस कोर्स का नाम आरएस एंड जीआईएस एप्लीकेशन इन नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट है। इसकी अवधि 16 से 27 नवंबर 2026 तक होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isrolms.iirs.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

  • इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
  •  आवेदन के लिए आईआईआरएस के आधिकारिक पोर्टल isrolms.iirs.gov.in/edusatreg-istration/ पर जाना होगा।
  •  प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से या आईआईआरएस के नोडल केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। 
  • नोडल केंद्र के माध्यम से आवेदन करने वालों का पंजीकरण संबंधित केंद्र के समन्वयक द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। 
  • व्यक्तिगत रूप से पंजीकृत और स्वीकृत प्रतिभागियों को ई-मेल के माध्यम से ई-क्लास प्लेटफॉर्म की लॉगिन जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed