NEET UG 2023 Postponed: क्या स्थगित हो गई नीट यूजी परीक्षा? एडमिट कार्ड में देरी से छात्रों में चर्चा
Is NEET UG 2023 Postponed: नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने में हो रही देरी को लेकर कई उम्मीदवार हैरान - परेशान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या नीट यूजी परीक्षा स्थगित हो गई है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Is NEET UG 2023 Postponed: नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने में हो रही देरी को लेकर कई उम्मीदवार हैरान - परेशान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या नीट यूजी परीक्षा स्थगित हो गई है? हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है और परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
उम्मीद है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट 2023 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए नीट की वेबसाइट-neet.nta.nic.in देखते रहें।
NEET UG 2023 नीट परीक्षा सात मई को होगी
नीट 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय और अन्य परीक्षा विवरणों के बारे में एनटीए नीट प्रवेश पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
NEET UG 2023 नीट यूजी स्थगित
छात्र एनटीए से NEET UG 2023 को स्थगित करने का अनुरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एजेंसी से मामले को देखने और परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। छात्रों ने नीट यूजी स्थगन के पीछे एक कारण के रूप में बोर्ड परीक्षा की तैयारी का हवाला दिया है। हालांकि, रिपोर्ट और आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एनटीए नीट यूजी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
NEET UG 2023 नीट एडमिट कार्ड
छात्रों को नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार है। परीक्षा के लिए एक सप्ताह से अधिक का समय होने के साथ, एनटीए नीट यूजी परीक्षा सिटी स्लिप शुक्रवार, 28 अप्रैल को आने की उम्मीद है और प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। इस साल कुल 20.8 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल पंजीकरण में से 11.8 लाख महिला उम्मीदवारों और नौ लाख पुरुष उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
कमेंट
कमेंट X