फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IPU UG PG Admissions Fair 2023 to be held on MAY 7 apply at ipu.ac.in CUET Score also consider

IPU Admission Fair: आईपीयू में दाखिला मेला सात मई को, एडमिशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

Fri, 05 May 2023 06:41 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 06:41 PM IST
सार

IPU Admission Fair: इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के दौरान आ रही दिक्कतें और प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं की उलझनों और समस्याओं को दूर करने के लिए एडमिशन फेयर आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन
IPU UG PG Admissions Fair 2023 to be held on MAY 7 apply at ipu.ac.in CUET Score also consider
IPU UG PG Admissions Fair 2023 - फोटो : IPU

विस्तार

IPU UG PG Admissions Fair 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी IPU अर्थात गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के दौरान आ रही कठिनाई और प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं की उलझनों और समस्याओं को दूर करने के लिए एडमिशन फेयर आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए आईपीयू रविवार, सात मई को अपने द्वारका कैंपस में एक एडमिशन फेयर यानी दाखिला मेला आयोजित करने की आधिकारिक घोषणा की गई है। 

विज्ञापन

हाथों-हाथ मिलेगा सवालों का जवाब

इसमें छात्रों को आवेदन में आ रही तकनीकी मुश्किलों को दूर कर नए सत्र में शुरू किए जा रहे कोर्सेज, पहले से चल रहे कोर्सेज व उनकी दाखिला प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। दाखिला मेले में पहुंचकर आवेदक दाखिले से जुड़े सवालों का जवाब हाथों-हाथ पा सकते हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी की दाखिला शाखा की पूरी टीम वहां उपस्थित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

200 प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन : कुलपति

आईपीयू के कुलपति पद्मश्री डॉ महेश वर्मा ने बताया कि इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में यूजी से लेकर पीएचडी तक करीब 200 प्रोग्राम में नए सत्र के लिए दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। किसी कोर्स में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, किसी में यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे। वहीं, किसी में अंतिम परीक्षा के अंकों एवं साक्षात्कार के आधार पर दाखिले होंगे। बहुत सारे प्रोग्राम में CUET स्कोर से भी दाखिले स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में मुश्किलों पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ipu.ac.in से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed