{"_id":"680c62e133789ced7e0a88bf","slug":"ipu-cet-2025-ipu-releases-schedule-for-56-programs-exams-to-be-held-from-may-3-to-18-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPU CET 2025: आईपीयू ने 56 प्रोग्रामों के लिए सीईटी का शेड्यूल किया जारी, तीन से 18 मई तक होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IPU CET 2025: आईपीयू ने 56 प्रोग्रामों के लिए सीईटी का शेड्यूल किया जारी, तीन से 18 मई तक होंगी परीक्षाएं
Sat, 26 Apr 2025 10:06 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:06 AM IST
सार
IPU CET Date 2025: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने 2025-26 सत्र के लिए 56 प्रोग्रामों की सीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षाएं 3 से 18 मई तक होंगी। ये परीक्षाएं पहले ही की तरह पेपर-पेन मोड में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IPU CET 2025: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 56 प्रोग्रामों के लिए सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इनकी परीक्षाएं तीन मई से 18 मई तक होंगी। अधिकतर परीक्षाएं दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होंगी। वहीं तीन व चार मई को आयोजित होने वाली परीक्षाएं लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ एवं कोलकाता में भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
सीईटी के लिए शेड्यूल जारी
इससे पहले प्रशासन ने बीते सप्ताह 26 व 27 अप्रैल को होने वाली सीईटी के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। आईपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस एल भंडारकर ने बताया कि एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्रवेश परीक्षा से करीब पांच दिन पहले डाउनलोड किया जा सकता है। ये परीक्षाएं पहले ही की तरह पेपर-पेन मोड में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा की तारीखें और केंद्र
परीक्षाएं दो पालियों, सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे और शाम की पाली में ढाई बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं दिल्ली-एनसीआर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। सिर्फ 3 मई और 4 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ एवं कोलकाता स्थित परीक्षा केंद्रों पर भी आयोजित होंगी।तीन मई को मास्टर ऑफ आर्ट्स (मॉस कम्यूनिकेशन), मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी, बैचलर ऑफ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, बीएससी योगा, एमएस (पैकेजिंग एंड टेक्नॉलॉजी), लैटरल एंट्री टू बीटेक प्रोग्राम फॉर डिप्लोमा होल्डर, बैचलर ऑफ एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन), एमएससी मेडिसनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिजाइन की परीक्षाएं होंगी। चार मई को बीबीए एंड एलॉयड प्रोग्राम-पांच वर्षीय बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम व बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) की परीक्षाएं होंगी।
डॉ. भंडारकर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र या पाली में बदलाव के लिए किसी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 26 अप्रैल से 18 मई तक होने वाली 81 सीईटी आधारित प्रोग्रामों के लिए करीब 55 हजार आवेदक परीक्षा में बैठेंगे। इन परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी असुविधा के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 25302278 या 25302263 पर संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X