IOCL: इंडियन ऑयल में 12वीं पास से लेकर डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए भर्ती; 457 पदों पर तीन मार्च तक करें आवेदन
IOCL Apprentice 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने तीन वर्षीय डिप्लोमा, डिग्री वालों के लिए अपरेंटिस के 457 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है।
विस्तार
IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 457 पदों को भरा जाएगा।
पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी से 3 मार्च, 2025 के बीच पूरी होगी। उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल पाइपलाइन्स पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in. पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रशिक्षुता की अवधि नियुक्ति की तिथि से 12 महीने तक है।
शैक्षणिक योग्यता
- तकनीकी अपरेंटिस क लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- ट्रेड अपरेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी की आयु सीमा 28 फरवरी, 2025 को 18 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, जो कि किसी भी पात्रता मानदंड की गणना की तिथि है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में एक मेरिट सूची तैयार करना शामिल है। मेरिट सूची अधिसूचित पात्रता मानदंडों के आधार पर, आवेदन किए गए ट्रेड के लिए लागू आवश्यक योग्यता में अवरोही क्रम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवश्यक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट में समान रैंक के मामले में, पहले जन्म तिथि वाले उम्मीदवार (आयु में अधिक) पर विचार किया जाएगा। समान जन्म तिथि के मामले में, मैट्रिकुलेशन में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार नहीं होगा।
कमेंट
कमेंट X