लॉ का क्षेत्र दे रहा है ढेरों मौके, इन्वर्टिस के साथ खुद को करें तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून हमेशा से ही सामान्य व्यक्तियों के लिए बहुत ही पेंचीदा मुद्दा रहा है, जिसकी जरूरत हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी पड़ती है। कानून की जटिलता को सरल करने के लिए हमें विशेषज्ञों की आवश्यकता पड़ती है। आज सिर्फ व्यक्तिगत जीवन में ही नही, बल्कि संस्था, संगठन व कॉर्पोरेट स्तर पर भी कानूनी सलाहकारों की मांग बहुत बढ़ गई है। हर कंपनी के लिए कानूनी सलाहकार रखना अनिवार्य हो गया है।
इतना ही नहीं, समाज में तेजी से हो रहे सामाजिक व आर्थिक परिवर्तनों के बाद नए कानूनों के बनने और पुराने कानूनों के संशोधन में तेजी आ गई है। फिर चाहे वो कानून आर्थिक, न्यायिक, क्रिमिनल लॉ, इंटरनेशनल लॉ, पेटेंट लॉ, टैक्स लॉ, लेबर लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ या फिर संवैधानिक लॉ से ही संबंधित क्यों न हो। हर कानून में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। इससे लॉ से जुड़े अच्छे विशेषज्ञों की कमी हो गई है। इससे इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। सिर्फ यही नहीं, सरकारी क्षेत्र में भी लॉ ग्रेजुएट्स व लॉ विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बस जरूरत है तो इस क्षेत्र का विशेषज्ञ बनने की।
लॉ के लिए खुद को कैसे करें तैयार
लॉ के क्षेत्र में रोजगार के अवसर और बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने पांच वर्षीय बीए एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स की शुरुआत की है। इसके लिए जरूरी योग्यता 12वीं पास है। साथ ही तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स की भी शुरुआत की है।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के लॉ के कोर्सेस की खास बात ये है कि यहां पर अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा अध्ययन अध्यापन का कार्य किया जाता है। साथ ही विद्यार्थियों को मूट कोर्ट आदि के द्वारा शिक्षा दी जाती है। इससे विद्दार्थी वाद विवाद आदि के लिए पहले ही तैयार हो जाते हैं। जिसका प्रमाण इन्वर्टिस के लॉ विभाग से होने वाली प्लेसमेंट है।
पीसीएस-जे में भी इन्वर्टिस के छात्रों ने मारी बाजी
वर्तमान वर्ष के पीसीएस-जे में इन्वर्टिस के तीन छात्रों ने बाजी मारी, तो वहीं लगभग सारे विद्दार्थियों की नौकरी विभिन्न कॉर्पोरेट कम्पनियों में लगी है। साथ ही कुछ विद्दार्थी लॉ की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर इन्वर्टिस में पढ़ने वाले विद्दार्थियों की सफलता दर लगभग 100 प्रतिशत है।
लॉ के क्षेत्र के विभिन्न अवसरों को ध्यान में रखकर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने अपना लॉ का प्रोग्राम बनाया है। इसके विद्दार्थियों की सफलता ही इस प्रोग्राम की गुणवत्ता का प्रमाण है। लॉ के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए बस जरूरत है तो खुद को योग्य बनाने की। फिर आप लॉ के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं।
(Advertorial)
कमेंट
कमेंट X