{"_id":"5b409f554f1c1bbf248b504b","slug":"invertis-got-best-innovative-university-award-by-abp-and-chancellor-got-honors-visionary-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वर्टिस को एबीपी ने दिया 'बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी' अवॉर्ड, कुलाधिपति को 'विजनरी लीडर' सम्मान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इन्वर्टिस को एबीपी ने दिया 'बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी' अवॉर्ड, कुलाधिपति को 'विजनरी लीडर' सम्मान
Advertorial
Updated Sat, 07 Jul 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की जानी-मानी इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी को एबीपी न्यूज नेटवर्क ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी' अवॉर्ड से नवाजा है। देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क की ओर से यह सम्मान मिलना इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के लिए बड़े ही गौरव की बात है। इन्वर्टिस को 'बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी' का अवॉर्ड यूं नहीं मिला है बल्कि इसके पीछे संस्थान की आधुनिक सोच है।
विज्ञापन
इन्वर्टिस में छात्र छात्राओं के चौतरफा विकास के लिए एजुकेशन में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर काफी जोर दिया जाता है। इसके अलावा संस्थान में लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनकी मदद से छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी मिल सके। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में लगातार राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला, सेमिनार और संगोष्ठियों का आयोजन होता रहता है। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षाविद भी हिस्सा लेते रहते हैं।
विज्ञापन
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी हर विभाग के छात्रों को उनके क्षेत्र से जुड़े बड़े-बड़े संस्थानों इंडस्ट्रियल विजिट कराती है, जिससे छात्र प्रत्यक्ष तौर पर इन संस्थानों की कार्यशैली रू-ब-रू होते हैं। इसके अलावा इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाती हैं, जिनमें देश भर से छात्र आकर हिस्सा लेते हैं। इन प्रतियोगिताओं में पढ़ाई के साथ खेल भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
एबीपी न्यूज नेटवर्क की ओर से 'बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी' अवॉर्ड मिलने के बाद से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र और पदाधिकारी दोनों बेहद खुश हैं। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा नई सोच के साथ छात्रों को इनोवेटिव कार्यक्रमों से रू-ब-रू कराता है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को पढ़ाई के दौरान इटर्नशिप के मौके दिलाने के साथ ही पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराती है।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में खेल, शिक्षा के अलावा आध्यात्मिक ज्ञान पर भी काफी जोर दिया जाता है, जिससे कि मॉडर्न एजुकेशन के साथ छात्र अपनी जड़ों से जुड़े रहें और नैतिक मूल्यों को जीवन में समाहित कर सकें। एबीपी न्यूज नेटवर्क ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के साथ ही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और बरेली के नवनिर्वाचित महापौर डॉ. उमेश गौतम को समाजसेवा, राजनीति में कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के लिए 'विजनरी लीडर' अवॉर्ड से नवाजा है।
डॉक्टर गौतम ने इन्वर्टिस की शुरुआत एक कॉलेज से की थी, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से वह इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी बनाने में सफल रहे। शिक्षा के साथ ही डॉक्टर गौतम बरेली में समाजसेवा के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
डॉक्टर उमेश गौतम की समाजसेवा और उनके दूरदर्शी नजरिए को देखते हुए बरेली शहर ने उन्हें मेयर चुना। महापौर बनते ही डॉक्टर गौतम ने बरेली को स्मार्ट सिटी की सूची में सम्मिलित किया और कुछ ही महीनों के अंदर ही अधूरे पड़े कार्यों को हाथ में लिया। उन्होंने अधूरे पड़े ओवरब्रिज का कार्य पूरा कराने के साथ ही अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कराया। इन्हीं सब कार्यों को ध्यान में रखते हुए एबीपी न्यूज नेटवर्क ने डॉक्टर उमेश गौतम को 'विजनरी लीडर' जैसे सम्मान से नवाजा है। एबीपी न्यूज नेटवर्क ने नेशनल एकुजेशन अवॉर्ड 2018 के दौरान इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी और संस्थान के कुलाधिपति दोनों को सम्मान से नवाजा है। ये दोनों पुरस्कार डॉक्टर उमेश गौतम के पिता और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पैट्रन केके गौतम ने मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में ग्रहण किया।
-Advertorial
कमेंट
कमेंट X