Interview Tips: इंटरव्यू में ईमानदारी से दें सवालों के जवाब, बेहतर आत्मविश्वास से जरूर मिलेगी नौकरी
Interview Tips: किसी भी नौकरी के लिए हमें इंटरव्यू के दौर से गुजरना होता है। इंटरव्यू में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कैसे सवालों का जवाब देना है यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं कुछ इंटरव्यू टिप्स के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Interview Tips: नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट हर किसी में आपको इंटरव्यू देना होता है। आप जिस भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे होते हैं उसके बारे में आपके मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आप हर सवाल का जवाब भी देना चाहते हैं, चाहे गलत ही क्यों न हो। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका गलत जवाब कहीं न कहीं आपकी दावेदारी को कम कर सकता है। लिहाजा इंटरव्यू के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, आज हम इस खबर में इसके बारे में जानकारी देंगे।
मौजूदा कंपनी के बारे में सही जानकारी दें
जब आप नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने बैठे हैं तो आपसे अगर उसके बारे में सवाल किया जाता है कि आप अपनी मौजूदा कंपनी में कितने वर्षों से काम कर रहे हैं तो उसके बारे में सही जानकारी दें। आप बताएं कि आपका लक्ष्य आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को तलाशना है, जिसकी वजह से आप आगे बढ़ने की लालसा रख रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी मौजूदा संस्था के बारे में किसी भी प्रकार की नकारात्मक बातें नहीं करनी चाहिए। इससे आपका पूरा इंटरव्यू खराब हो सकता है। बेहतर है कि आप ये बताएं कि आपने क्या सीखा है।
इटरव्यूवर में सवालों को घुमाने से बचें
इटरव्यूवर के सामने आप किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर और झूठ बोलने से बचें। इसकी बजाय आप अपने गुणों के बारे में बताएं। ये बताएं कि आप क्या बेहतर कर सकते हैं। आपको सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए। जिससे आप अपने ही जवाब में न उलझे, इससे आपका ही फायदा होगा। आप इंटरव्यू के दौरान सकारात्मक रहें। जब आप सकारात्मक रहेंगे तो इसका असर आपकी बॉडी लैंग्वेज पर भी दिखाई देगी।
कमेंट
कमेंट X