फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Interview Tips Answer questions honestly it helps you to get jobs

Interview Tips: इंटरव्यू में ईमानदारी से दें सवालों के जवाब, बेहतर आत्मविश्वास से जरूर मिलेगी नौकरी

Wed, 18 Oct 2023 08:38 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 18 Oct 2023 08:38 PM IST
सार

Interview Tips: किसी भी नौकरी के लिए हमें इंटरव्यू के दौर से गुजरना होता है। इंटरव्यू में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कैसे सवालों का जवाब देना है यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं कुछ इंटरव्यू टिप्स के बारे में...

विज्ञापन
Interview Tips Answer questions honestly it helps you to get jobs
job interview - फोटो : istock

विस्तार

Interview Tips: नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट हर किसी में आपको इंटरव्यू देना होता है। आप जिस भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे होते हैं उसके बारे में आपके मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आप हर सवाल का जवाब भी देना चाहते हैं, चाहे गलत ही क्यों न हो। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका गलत जवाब कहीं न कहीं आपकी दावेदारी को कम कर सकता है। लिहाजा इंटरव्यू के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, आज हम इस खबर में इसके बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन

मौजूदा कंपनी के बारे में सही जानकारी दें

जब आप नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने बैठे हैं तो आपसे अगर उसके बारे में सवाल किया जाता है कि आप अपनी मौजूदा कंपनी में कितने वर्षों से काम कर रहे हैं तो उसके बारे में सही जानकारी दें। आप बताएं कि आपका लक्ष्य आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को तलाशना है, जिसकी वजह से आप आगे बढ़ने की लालसा रख रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी मौजूदा संस्था के बारे में किसी भी प्रकार की नकारात्मक बातें नहीं करनी चाहिए। इससे आपका पूरा इंटरव्यू खराब हो सकता है। बेहतर है कि आप ये बताएं कि आपने क्या सीखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इटरव्यूवर में सवालों को घुमाने से बचें

इटरव्यूवर के सामने आप किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर और झूठ बोलने से बचें। इसकी बजाय आप अपने गुणों के बारे में बताएं।  ये बताएं कि आप क्या बेहतर कर सकते हैं। आपको सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए। जिससे आप अपने ही जवाब में न उलझे, इससे आपका ही फायदा होगा। आप इंटरव्यू के दौरान सकारात्मक रहें। जब आप सकारात्मक रहेंगे तो इसका असर आपकी बॉडी लैंग्वेज पर भी दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed