फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   International Yoga Day 2025: Build a Bright Future with Yoga, Explore Career Paths and How to Begin

International Yoga Day: योग से बनेगा सफल भविष्य, जानिए करियर बनाने के बेहतरीन रास्ते; ऐसे करें शुरूआत

Wed, 18 Jun 2025 01:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Jun 2025 01:21 PM IST
सार

International Yoga Day 2025: योग अब सिर्फ सेहत के लिए नहीं, बल्कि करियर बनाने का भी अच्छा मौका बन गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि योग में करियर कैसे बनाएं, कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025: Build a Bright Future with Yoga, Explore Career Paths and How to Begin
International Yoga Day 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

International Yoga Day: आज के समय में योग सिर्फ फिटनेस या मानसिक शांति का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बन चुका है। खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग प्रशिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी योग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो नीचे विस्तार से पढ़ें...

विज्ञापन


आमतौर पर 12वीं पास छात्र योग कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। शारीरिक और मानसिक फिटनेस जरूरी होती है।

योग से जुड़े प्रमुख कोर्स

अगर आप योग में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरह के कोर्स होते हैं। शुरूआत के लिए आप सर्टिफिकेट इन योग (3–6 महीने) या डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन (1 साल) कर सकते हैं। अगर आप पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो बी.ए/ बी.एससी इन योगा (3 साल) जैसे ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते हैं। इसके बाद आप एम.ए / एम.एससी इन योगा (2 साल) या पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी करके योग में गहराई से जानकारी पा सकते हैं।

विज्ञापन


ये सभी कोर्स भारत के कुछ बड़े संस्थानों में कराए जाते हैं, जैसे- मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (दिल्ली), पतंजलि विश्वविद्यालय (हरिद्वार), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) और योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB)। इन जगहों से कोर्स करने पर आपको अच्छा प्रशिक्षण और मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी सर्टिफिकेशन

  • योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) द्वारा मान्यता प्राप्त लेवल 1 से लेवल 3 तक के प्रशिक्षक प्रमाणपत्र
  • अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन जैसे Yoga Alliance (USA) द्वारा RYT-200/500
  • WHO द्वारा सपोर्टेड योगा कोर्सेस

भारत से विदेश तक योग की डिमांड

योग के क्षेत्र में करियर के कई शानदार अवसर मौजूद हैं। आप योग प्रशिक्षक या योगा टीचर बन सकते हैं और स्कूल, कॉलेज या योग संस्थानों में पढ़ा सकते हैं। अगर आपकी रुचि स्वास्थ्य सेवा में है, तो आप योग थेरेपिस्ट बनकर मेडिकल या क्लीनिकल योग में काम कर सकते हैं। बड़ी कंपनियां भी अब कॉर्पोरेट वेलनेस ट्रेनर रख रही हैं जो कर्मचारियों को तनावमुक्त रहने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, आप फ्रीलांस योगा कोच बनकर घर बैठे ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं या अपना खुद का योग स्टूडियो/वेलनेस सेंटर खोल सकते हैं। आज योग की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ रही है, इसलिए USA, UK, UAE, जापान जैसे देशों में भी योग सिखाने के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed