फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Institute of Chartered Accountants of India has issued the ICAI CA Admit card 2022

ICAI CA Admit card: आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 25 Oct 2022 12:29 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 25 Oct 2022 12:29 PM IST
सार

ICAI CA 2022 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Institute of Chartered Accountants of India has issued the ICAI CA Admit card 2022
ICAI CA final admit cards - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA Admit card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट नवंबर 2022 सत्र परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने पंजीकृत खातों में लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


ICAI CA Admit card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
 
आईसीएआई सीए इंटर एडमिट कार्ड और आईसीएआई सीए फाइनल एडमिट कार्ड अपने आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
  • उम्मीदवार icai.org और eservices.icai.org पर जाएं।
  • आईसीएआई सीए नवंबर प्रवेश पत्र के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा, सीए इंटर या सीए फाइनल प्रवेश पत्र के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • क्रेडिंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
  • आपका आईसीएआई सीए प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
ICAI CA Admit card 2022: नवंबर में होगी ऑफलाइन मोड में परीक्षा

आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर 2022 परीक्षा 1 नवंबर से 16 नवंबर 2022 और सीए इंटरमीडिएट 2 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक आयोजित करेगा। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं। अपने प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने और आईसीएआई सीए परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed