फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Indian Institute of Technology Kanpur will open the GATE 2023 application form correction window

GATE 2023 application: गेट आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, कल से शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 03 Nov 2022 10:22 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 03 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

आईआईटी कानपुर गेट आवेदन पत्र 2023 को संशोधित करने के उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है। उम्मीदवार चार नवंबर से गेट पंजीकरण फॉर्म 2023 को संशोधित कर सकेंगे।

विज्ञापन
Indian Institute of Technology Kanpur will open the GATE 2023 application form correction window
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर गेट 2023 आवेदन फॉर्म में सुधार करने का उम्मीदवारों को मौका दे रहा है।  शुक्रवार चार नवंबर से उम्मीदवार  Gate.iitk.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।  GATE सुधार विंडो 11 नवंबर तक ऑनलाइन उपलब्ध होगी। GATE 2022 फॉर्म में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नामांकन आईडी / ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।  इस दौरान गेट 2023 फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करने वाले आवेदक अपनी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को IIT कानपुर गेट आवेदन पत्र 2023 में अपने विवरण को संशोधित करने के लिए GATE 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऐसे करें गेट 2023 आवेदन पत्र को संशोधित
  • सबसे पहले गेट 2023 की वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • GATE 2023 संशोधन" विकल्प चुनें।
  • GATE 2023 फॉर्म का उपयोग करके लॉग इन करने के लिए नामांकन आईडी / ईमेल पता और पासवर्ड की आवश्यकता होती है।
  • सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद आवश्यक फील्ड में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं।
  • फाइनल संशोधन करने के बाद सबमिट" बटन दबाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जनवरी से मिलेगा एडमिट कार्ड
बता दें कि उम्मीदवार केवल कुछ क्षेत्रों को एडिट कर सकेंगे। गेट 2023 सुधार सुविधा के दौरान नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी, डिस्लेक्सिया, पता, कॉलेज विवरण, परीक्षा पेपर, अतिरिक्त परीक्षा पेपर और परीक्षा शहर शामिल हैं। इसके अलावा, आवेदकों से GATE 2023 आवेदन पत्र में किए गए किसी भी बदलाव के लिए शुल्क लिया जाएगा। किसी भी शुल्क की वापसी नहीं होगी। जिन उम्मीदवारों ने गेट 2023 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे तीन जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट से गेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed