IIFT Admission: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
IIFT Admission 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विस्तार
IIFT IPM Admission Begins: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) काकीनाडा ने पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) (बीबीए - बिजनेस एनालिटिक्स + एमबीए - इंटरनेशनल बिजनेस) के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.iift.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कला/वाणिज्य/विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या वर्ष 2021, 2022 में 60% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर के उम्मीदवारों के लिए 55%) या उससे अधिक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कम से कम 60% (या एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर के लिए 55%) के साथ 2019 से पहले कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण न किया हो।
आवेदन शुल्क
आईआईएफटी में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि एक बार शुल्क जमा हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X