फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Indian Constitution Preamble made mandatory to be read in govt schools of Madhya Pradesh

स्कूलों में हर सप्ताह संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे बच्चे, सरकार ने दिया अनिवार्य निर्देश

Thu, 23 Jan 2020 12:23 PM IST
एएनआई Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 23 Jan 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Constitution Preamble made mandatory to be read in govt schools of Madhya Pradesh
भारतीय संविधान - फोटो : Constitution of India

गणतंत्र दिवस 2020 (Republic Day 2020) से पहले एक निर्देश जारी कर स्कूलों में बच्चों के लिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble of Constitution of India) पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। ये निर्देश मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया है। यहां के सरकारी स्कूलों में हर शनिवार को बच्चे भारत के संविधान की प्रस्तावना अनिवार्य रूप से पढ़ेंगे। 

विज्ञापन


इस संबंध में मध्यप्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश भेज दिया है। महाराष्ट्र के बाद ये कदम उठाने वाला मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ये आदेश दे चुकी है कि 26 जनवरी से सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य है। यहां स्कूली शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने स्कूलों को ये निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि 26 जनवरी से एक कार्यक्रम 'संविधान की संप्रभुता' के साथ जनहित में ये प्रैक्टिस शुरू की जा रही है। बच्चे कक्षाएं शुरू होने से पहले समूह में प्रस्तावना पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Republic Day 2020: इस गैस चेम्बर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति


निर्देश में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सभी बच्चों में भाईचारे, समानता, न्याय, समग्रता, आजादी के आधारभूत सिद्धांतों के बारे में समझ विकसित की जा सके।

विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि ऐसा ही एक आदेश स्कूली शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा फरवरी 2013 में भी दिया गया था, लेकिन पाया गया कि स्कूलों में इसका पालन नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें : दुनियाभर में वायरल हो रही है इस स्कूल प्रिंसिपल की चिट्ठी, जानें इसमें क्या लिखा है

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed