Indian Army Agniveer Admit Card Out: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक
Indian Army Agniveer Admit Card Out: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army Agniveer Admit Card Out: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक "अग्नीवीर जनरल ड्यूटी कैटेगरी के लिए एडमिट कार्ड 05 अप्रैल से शुरू होकर 08 अप्रैल तक डाउनलोड किया जा सकता है। बाकी कैटेगरी के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल की शाम से उपलब्ध होगा।
भारतीय सेना देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 तक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) आयोजित करेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीईटी और पीएमटी), ट्रेड टेस्ट (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध अग्निवीर के लिए लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगइन विवरण दर्ज करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
अब आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X