{"_id":"67f88a10c5f20d8fd8063f60","slug":"india-skills-report-2025-up-youth-fastest-in-mathematics-across-india-rank-third-in-english-reveals-report-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Skills Report: यूपी के युवा गणित में देशभर में सबसे तेज, अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर; रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
India Skills Report: यूपी के युवा गणित में देशभर में सबसे तेज, अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर; रिपोर्ट में खुलासा
Fri, 11 Apr 2025 08:49 AM IST
शिवम गर्ग
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:49 AM IST
सार
India Skills Report 2025: कौशल परीक्षण श्रेणी में अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे पर उत्तर प्रदेश है। वहीं गणितीय कौशल में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पीछे कर पहला स्थान पर प्राप्त किया है। तीसरे पर मध्य प्रदेश, चौथे पर पंजाब, पांचवें पर तेलंगाना काबिज हैं।
विज्ञापन
maths
- फोटो : freepik
विस्तार
India Skills Report 2025: यूपी के 80 फीसदी युवा गणितीय कौशल और कम्यूटर दक्षता में देशभर में नंबर वन हैं। लेकिन, अंग्रेजी में तीसरे नंबर पर हैं। इसमें महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। रोजगार संसाधन के मामले में यूपी 18 से 25 वर्ष के युवाओं की फेहरिस्त में शीर्ष स्थान पर है। 26 से 29 वर्ष की श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। इंटर्नशिप करने के इच्छुक युवाओं ने तमिलनाडु के बाद यूपी को चुना है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में राज्यों की यह तस्वीर निकलकर सामने आई।
विज्ञापन
अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर
ईटीएस व्हीबॉक्स वैश्विक रोजगार योग्यता परीक्षण (गेट) द्वारा जारी स्किल्स रिपोर्ट में पहली बार राज्यों की कौशल क्षमता की जानकारी सामने आई है। गेट यानी ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट एक प्रतिष्ठित मूल्यांकन है जिसे भारत और विश्व बाहर छात्रों और पेशेवरों के रोजगार कौशल का मूल्यांकन करने और उसे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कौशल परीक्षण श्रेणी में अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे पर उत्तर प्रदेश है। वहीं गणितीय कौशल में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पीछे कर पहला स्थान पर प्राप्त किया है। तीसरे पर मध्य प्रदेश, चौथे पर पंजाब, पांचवें पर तेलंगाना काबिज हैं।
आलोचनात्मक सोच कौशल (क्रिटिकल थिंकिंग) में भी यूपी के युवा शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान और तीसरे पर मध्य प्रदेश है। वहीं यूपी के युवाओं ने कम्प्यूटर स्किल में भी देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
आलोचनात्मक सोच कौशल (क्रिटिकल थिंकिंग) में भी यूपी के युवा शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान और तीसरे पर मध्य प्रदेश है। वहीं यूपी के युवाओं ने कम्प्यूटर स्किल में भी देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
कमेंट
कमेंट X