{"_id":"6233357cfd0e0f418872f282","slug":"iit-roorkee-released-final-answer-key-of-jam-2022-know-how-to-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT JAM 2022: आईआईटी रुड़की ने जेएएम परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की , ऐसे चेक करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT JAM 2022: आईआईटी रुड़की ने जेएएम परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की , ऐसे चेक करें
Thu, 17 Mar 2022 06:50 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:50 PM IST
सार
आईआईटी रुड़की 22 मार्च को जेएएम 2022 के परिणाम को जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाकर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
IIT JAM 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने बुधवार, 17 मार्च को जेएएम (JAM) 2022 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब यह संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार JAM 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को आईआईटी रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr पर देख सकते हैं। आईआईटी रुड़की ने जेएएम 2022 उत्तर कुंजी जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, भूविज्ञान, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी आदि विषयों में जारी की है।
IIT JAM 2022: अंतरिम उत्तर कुंजी हुई थी जारी
आईआईटी रुड़की ने इससे पहले 20 फरवरी को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 फरवरी से 25 फरवरी, 2022 तक का समय दिया गया था। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आईआईटी रुड़की ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है।
IIT JAM 2022: कब आएगा आईआईटी जेएएम का परिणाम
आईआईटी रुड़की 22 मार्च को जेएएम 2022 के परिणाम को जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाकर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
IIT JAM 2022: कैसे डाउनलोड करें आईआईटी जेएएम की उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1.आईआईटी जेएएम उत्तर कुंजी 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट: jam.iitr.ac.in पर जाना होगा।
2. फिर होमपेज पर जेएएम 2022 प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी लिखे हुए लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उम्मीदवार अपने विषय अनुसार उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
4. अब जेएएम 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
5. इस उत्तर कुंजी को अच्छे से जांच लें और भविष्य की जरूरतों के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

कमेंट
कमेंट X