फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Roorkee PhD Admissions under PMRF: Application process ends on June 14

पीएमआरएफ के तहत आईआईटी रुड़की में पीएचडी पंजीकरण के लिए बचे हैं सिर्फ चार दिन

Wed, 10 Jun 2020 02:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Jun 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee PhD Admissions under PMRF: Application process ends on June 14
स्टडी - फोटो : Social media

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की ने प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) के तहत पीएचडी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। आईआईटी रुड़की ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जून को ही पीएमआरएफ के तहत पीएचडी प्रोग्राम के लि पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और इसकी आखिरी तारीख में अब चार ही दिन बचे हैं।  ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर दें।

विज्ञापन


अभ्यर्थी पीएमआरएफ के तहत आईआईटी रुड़की में पीएचडी प्रोग्राम के लिए 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में 14 जून शाम पांच बजे से पहले पीएचडी के लिए आवेदन कर दें, नहीं तो उनके हाथ से यह मौका चले जाएगा।  पीएचडी करने के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष 2 लाख रुपये के अनुसंधान अनुदान के साथ-साथ 70,000-80,000 रुपये प्रति माह की फ़ेलोशिप प्रदान की जाएगी। पीएमआरएफ कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसंधान में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को आकर्षित करना है, जिससे नवाचार के माध्यम से विकास की दृष्टि को साकार किया जा सके। संस्थान में अपने एक बयान में इस बात को कहा है। खास बात है कि इस प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार  pmrfadmission@iitr.ac.in पर अपना पंजीकरण आवेदन भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed