फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Roorkee Invites Applications For Online Course In Software Development

आईआईटी रुड़की: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का ऑनलाइन कोर्स शुरू

Fri, 07 May 2021 04:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 07 May 2021 04:57 PM IST
सार

अभ्यर्थी इन ऑनलाइन कोर्स के लिए आईआईटी रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट eict.iitr.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Roorkee Invites Applications For Online Course In Software Development
आईआईटी रुड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीटी (ICT) अकादमी ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा साइंस का ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी इन ऑनलाइन कोर्स के लिए आईआईटी रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट eict.iitr.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र स्कॉलरशिप परीक्षा 2021: 23 मई को है परीक्षा, कोरोना को देखते हुए विद्यार्थियों ने जताई चिंता
विज्ञापन



इन ऑनलाइन कोर्स को छात्रों के करियर को बढ़ावा देने और कॉरपोरेट दुनिया और इंडस्ट्री के फ्यूचर स्किल के अपग्रेडेशन के लिए शुरू किया गया है। इन कोर्स को आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने अन्य शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग के सहयोग से हाइब्रिड मोड के माध्यम से डिजाइन किया है।  ये  नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम विभिन्न अवधि के होंगे। क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस के लिए 10 महीने का स्पेशलाइजेशन कोर्स होगा। इन ऑनलाइन कोर्स में संकाय सदस्यों का एक समूह ऑनलाइन लेक्चर लेगा। जिनमें प्रोफेसर आर बालासुब्रमण्यम, सीएसई विभाग के प्रोफेसर पार्थ प्रतिम रॉय, आईआईटी रुड़की के ईसीई विभाग के प्रो संजीव मन्हास,  डॉ अभिनन्द सरकार,प्रो मुकेश राव, निर्मला मुखर्जी इत्यादि शामिल हैं। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो अजीत चतुर्वेदी का कहना है कि हमें विश्वास है कि आईआईटी रुड़की और ग्रेट लर्निंग के बीच साझेदारी से यंग टैलेंट को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना का खौफ: बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी लगे टीका, हाईकोर्ट में याचिका दायर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed