फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Roorkee 2022 MBA admission last date is 31 January students can apply at iitr.ac.in

IIT Roorkee 2022: आईआईटी रुड़की के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, यहां मिलेगी डिटेल

Wed, 19 Jan 2022 03:10 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Wed, 19 Jan 2022 03:10 PM IST
सार

आईआईटी रुड़की के एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैट 2021 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
IIT Roorkee 2022 MBA admission last date is 31 January students can apply at iitr.ac.in
IIT Roorkee 2022 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के प्रबंधन विभाग में वित्त, मार्केटिंग, संचालन, मानव संसाधन और आईटी के किसी भी दो पाठ्यक्रम में दोहरी विशेषज्ञता के दो वर्ष के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का अवसर है। इच्छुक छात्र आआईटी रूड़की की आधिकारिक वेबसाइट  iitr.ac.in में जाकर दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर एमबीए पाठ्यक्रम का विवरण को अच्छी तरह से पढ़ सकते हैं। छात्रों को दिए गए निर्देशों के अनुसार, वैध कैट 2021 स्कोर वाले उम्मीदवार एमबीए के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

नवंबर, 2021 में आयोजित कैट 2021 परीक्षा में योग्यता प्राप्त करने वाले छात्रों के पास आईआईटी रुड़की के एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों को सुरक्षित अंकों के आधार पर चयनित किया जाएगा और साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। कैट के समग्र स्कोर, कार्य अनुभव और व्यक्तिगत साक्षात्कार सहित अंतिम मेरिट सूची आईआईटी रुड़की की तरफ से जारी की जाएगी।

विज्ञापन

IIT Roorkee 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 जनवरी, 2022
  • साक्षात्कार के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी होने की तिथि - 16 फरवरी, 2022
  • साक्षात्कार की तिथि -   5 मार्च से 9 मार्च, 2022
  • परिणाम के घोषणा की तिथि - 30 अप्रैल, 2022
  • प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि - 26 जून, 2022

IIT Roorkee 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आईआईटी रुड़की 2022 की आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध प्रवेश के अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पर क्लिक करें।
  • अब एमबीए पाठ्यक्रम पर क्लिक करते हुए प्रवेश संबंधित विवरण को पढ़ें।
  • विवरण पढ़ने के बाद पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण करने के बाद तैयार हुई आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अब अपने आवेदन फॉर्म को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसकी जांच करके उसे जमा करा दें।
  • अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed