{"_id":"5ee1d1ab3913aa694109e9c8","slug":"iit-patna-released-list-of-selected-students-of-mtech-after-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी पटना में एमटेक दाखिले के लिए पहली सूची जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी पटना में एमटेक दाखिले के लिए पहली सूची जारी
Thu, 11 Jun 2020 12:09 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी पटना में एमटेक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए पहली काउंसिलिंग के आधार पर बुधवार को छात्रों की पहली लिस्ट जारी की गई। पहली काउंसलिंग मेमं चयनित विद्यार्थियों के पास आज यानी गुरुवार तक तीन में से किसी एक विकल्प को चुनने का वक्त है। विद्यार्थी इस सूची के आधार पर एमटेक की सीट को या तो स्वीकार कर सकते हैं या फिर अस्वीकार और फ्रीज कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पास गुरुवार तक इन तीनों में से किसी एक चीज का विकल्प है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NIRF India Rankings 2020: आज जारी टॉप संस्थानों की सूची, मंत्री ने ट्विटर पर दी जानकारी
विज्ञापन
विद्यार्थियों के पास एमटेक की सीट स्वीकार और अस्वीकार करने के अलावा रिटेन और वेट का तीसरा ऑप्शन भी है। आईआईटी पटना में इस बार 196 सीटों के लिए दाखिला होना है। इसके लिए बुधवार को एमटेक की पहली काउंसलिंग सूची जारी हुई है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
जबकि, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स के लिए 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी तरह से कम्यूनिकेशन सिस्टम इंजीनियरिंग के लिए 19, सिविल इंजीनियिरंग के लिए 19 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मैकेट्रॉनिक्स के लिए भी 19 विद्यार्थियों को सलेक्शन हुआ है। वीएसएसआई एंड एम्बेल्ड सिस्टम इंजीनियरिंग के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
कमेंट
कमेंट X