IIT-NIT Counseling-2023: आईआईटी-एनआईटी समेत 116 संस्थानों में चल रही काउंसलिंग, दूसरे राउंड की रिपोर्टिंग कल
IIT-NIT Counseling-2023: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार 182 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है, स्टूडेंट्स दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग 10 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT-NIT Counseling-2023: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार 182 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है, स्टूडेंट्स दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग 10 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। छात्र जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स में कमी पाई जाएगी, उन्हें 11 जुलाई शाम 5 बजे तक आई क्वेरी का रिस्पॉन्स देना होगा अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी।
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 9 लाख 46 हजार 894 रैंक वाले छात्र को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच आवंटित मिली है। इसके साथ ही जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 16 हजार 186 रही जोकि आईआईटी धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस की है।
वहीं दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 10 लाख 57 हजार 910 रैंक वाली छात्रा को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से इलेक्ट्रिकल ब्रांच मिली है। साथ ही फीमेल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 24 हजार 708 रही जोकि धारवाड़ की इंट्रा डिसीप्लनरी साइंस ब्रांच की है।
ड्यूल वैरिफिकेशन
आहूजा के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्हें द्वितीय राउंड में आईआईटी से एनआईटी एवं एनआईटी से आईआईटी सीट का आवंटन हुआ है, उनके पहले राउंड सीट आवंटन में अपलोड किए गए दस्तावेजों को नए आवंटित सिस्टम से दोबारा सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद नई आवंटित सीट कन्फर्म की जाएगी।
इसके विपरीत जिन विद्यार्थियों को पूर्व में सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लॉट और स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउंड में आईआईटी से आईआईटी एवं एनआईटी से एनआईटी सीट का आवंटन हुआ है और उनके पूर्व में सत्यापित डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नई सीट कन्फर्म की गई। ये सभी विद्यार्थी अपनी पहले राउंड में आवंटित सीट को नई सीट आवंटित होने पर कोई क्लेम नहीं कर सकेंगे। इन सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दोबारा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यकता भी नहीं है। विद्यार्थी प्रत्येक राउंड काउंसलिंग में फ्लॉट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X