JoSAA Counselling: क्वेरी का जवाब नहीं दिया तो निरस्त होगी आईआईटी-एनआईटी की सीट; कल तीसरे दौर का आवंटन
JoSAA Counselling: छात्रों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर आई क्वेरी का रिस्पॉन्स देने का समय 11 जुलाई, 2023 को शाम पांच बजे तक है। रिस्पॉन्स नहीं देने पर पर छात्रों को आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT, NIT, IIT, GFTI, Admission JoSAA Counselling 2023: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार 182 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग का दूसरा दौर मंगलवार, 11 जुलाई को क्वेरी रिस्पॉन्स की समय-सीमा बीतने के साथ के साथ संपन्न हो रहा है।
छात्रों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर आई क्वेरी का रिस्पॉन्स देने का समय 11 जुलाई, 2023 को शाम पांच बजे तक है। रिस्पॉन्स नहीं देने पर पर छात्रों को आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। जबकि, तीसरे राउंड का सीट आवंटन 12 जुलाई, 2023 को शाम पांच बजे जारी किया जाएगा।
JoSAA Counselling ये तीन विकल्प मिलते हैं
वहीं, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी फ्लोट व स्लाइड विकल्प को चुना है वे फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। हालांकि, सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक राउंड में आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पूर्व में चुने हुए काउंसलिंग विकल्पों को बदलने का अवसर एक दिए गए निर्धारित समय तक मिलता रहेगा।
JoSAA Counselling यहां जानें फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड का मतलब
फ्रीज : उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे के सीट आवंटन राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं।
फ्लोट : उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार करते हैं लेकिन बाद के राउंड में उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार हैं।
स्लाइड : उम्मीदवार वर्तमान सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन बाद के दौर में उपलब्ध होने पर उसी संस्थान के भीतर एक उच्च-वरीयता प्राप्त शैक्षणिक कार्यक्रम में स्विच करने के इच्छुक हैं।
कमेंट
कमेंट X