फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT mumbai on top know about Delhi, Kanpur, Roorkee ranks

दिल्ली, कानपुर, रुड़की को पीछे छोड़ आईआईटी मुंबई बना नंबर-1

Wed, 19 Jun 2019 05:05 PM IST
Garima Garg सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Garima Garg Updated Wed, 19 Jun 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
IIT mumbai on top know about Delhi, Kanpur, Roorkee ranks

मोदी सरकार के प्रयासों और शोध कार्यों के चलते आईआईटी मुंबई ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में 152वां रैंक हासिल किया है। 2019 में संस्थान 162वें रैंक पर था। इसकी रैंकिंग में दस पायदान का इजाफा हुआ है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 बुधवार को लंदन में जारी होगी। उधर, आईआईटी दिल्ली, कानपुर, रुड़की, खड्गपुर की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। आईआईएससी बंगलूरू की ओवरऑल रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन रिसर्च के क्षेत्र में इस रैंकिंग में उसका दुनियाभर में दूसरा रैंक है।

विज्ञापन


क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में भारत के 23 संस्थानों को जगह मिली है। तीन संस्थान टॉप 200 की रेस में हैं। इसके अलावा छह टॉप 500 की दौड़ में हैं। 2020 रैंकिंग में एमआईटी पहले, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे और हावर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चौथी रैंक से पांचवीं पर पहुंच गई है। यूरोप की प्रसिद्ध ईटीएच ज्यूरिच यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज को पछाड़ते हुए छठा रैंक हासिल किया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में पहली बार सऊदी अरब की किंग अब्दूल अजीज यूनिवर्सिटी टॉप दो में शामिल है। चीन के 19 संस्थान टॉप 200 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। एशिया में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और नंनयग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी टॉप 11 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। रैंकिंग में गुणवत्ता, शिक्षक, छात्र, शोध, पेपर प्रकाशित आदि नियमों को परखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed