फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras Zanzibar to Start First BTech MTech Batch from October Under NEP 2020 Guidelines

IIT MZ: आईआईटी मद्रास जंजीबार में अक्तूबर से शुरू होगी बीटेक-एमटेक, दूसरे चरण में रिसर्च पर फोकस

Fri, 07 Jul 2023 09:15 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 09:15 AM IST
सार

IIT Madras Zanzibar : आईआईटी मद्रास के पहले विदेशी कैंपस में अक्तूबर 2023 से पढ़ाई होने लगेगी। शुरुआत मे यहां बीटेक प्रोग्राम के चार कोर्स और एमटेक के पांच कोर्स होंगे।

विज्ञापन
IIT Madras Zanzibar to Start First BTech MTech Batch from October Under NEP 2020 Guidelines
IIT Madras campus in Zanzibar (IIT MZ) - फोटो : IIT MZ

विस्तार

IIT Madras Zanzibar: भारत और तंजानिया के बीच उच्च शिक्षा क्षेत्र में हुए एक अहम करार के तहत, तंजानिया के अर्द्ध स्वायत्त द्वीपसमूह जंजीबार में आईआईटी मद्रास का कैंपस खुलने जा रहा है। आईआईटी मद्रास जंजीबार में शुरू होने वाले अपने पहले ऑफ कैंपस में अक्तूबर 2023 से बीटेक, एमटेक प्रोग्राम के अलावा दुनिया के पहले बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रोग्राम की पेशकश की भी तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

 

बीटेक के चार और एमटेक के पांच कोर्स के साथ शुरुआत

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आईआईटी मद्रास के पहले विदेशी कैंपस में अक्तूबर 2023 से पढ़ाई होने लगेगी। शुरुआत मे यहां बीटेक प्रोग्राम के चार कोर्स और एमटेक के पांच कोर्स होंगे। आईआईटी मद्रास ने कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में दुनिया की पहली ऑनलाइन बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) डेटा साइंस डिग्री लांच की थी। इसकी देश और विदेश में खासी मांग है। इसीलिए आईआईटी मद्रास ने बीटेक प्रोग्राम में इस ऑनलाइन डिग्री के साथ बीएससी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की पढ़ाई की भी योजना बनाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT Madras Zanzibar: दूसरे चरण में रिसर्च पर फोकस

आईआईटी मद्रास की योजना के अनुसार, अक्तूबर में बीटेक-एमटेक प्रोग्राम लांच होंगे। फिर, दूसरे चरण में रिसर्च पर भी फोकस किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कैंपस से छात्र और संकाय विविधता के कारण, आईआईटी मद्रास की शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता में और वृद्धि होगी। यहां दुनिया के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों के साथ अनुसंधान पर काम करने की योजना है।

 

विज्ञापन

IIT Madras Zanzibar: बाद में बढ़ सकती हैं सीटें

आईआईटी मद्रास जंजीबार में सीटों की संख्या फिलहाल यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 50 तो पीजी में 20 रखी जा सकती है, लेकिन बाद में इसे बढ़ाया जा सता है। हालांकि तंजानिया कैंपस में आईआईटी दाखिला प्रक्रिया अलग हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed